8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लद्दाख में रक्षा मंत्री राजनाथ का ऐलान, कश्मीर पर पाकिस्तान का कोई हक नहीं

कश्मीर कभी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं था- राजनाथ सिंह पाक के वजूद का हम सम्मान करते हैं- रक्षा मंत्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 29 Aug 2019, 8:21 PM IST

rajnath singh

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान ने तकरीबन भारत से सारे संबंध खत्म कर दिए हैं और लगातार युद्ध की धमकी दे रहा है। इसी बीच लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर पाकिस्तान का कोई हक नहीं।

पढ़ें- महबूबा और अब्दुल्ला की हिरासत पर बोले राज्यपाल मलिक- बड़े नेता बनेंगे, तो ज्यादा दिन अंदर रहेंगे

लद्दाख में किसान-जवान विज्ञान मेले का उद्घाटनकरते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि आखिर कश्मीर कब उनका था, जो वो रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बन गया तो हम आपके वजूद का सम्मान करते हैं, लेकिन कश्मीर पर पाकिस्तान का कोई हक नहीं है। गौरतलब है कि पाकिस्तान पिछले कुछ समय से लगातार कश्मीर को लेकर भारत को धमकी दे रहा है और अंतरराष्ट्रीय पटल पर इस मुद्दे को उठा रहा है।

गौरतलब है कि लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह पहला दौरा है। जम्मू-कश्मीर से अलग कर इस महीने की शुरुआत में लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से यह किसी केंद्र सरकार के मंत्री का पहला दौरा है।

पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हिरासत में रखे गए नेताओं के साथ ऐसा हो रहा व्यवहार, नहीं मिल रही कोई VIP सुविधा

इससे पहले भी मोदी सरकार के कई मंत्री पाकिस्तान को कश्मीर को लेकर चेतावनी दे चुके हैं। खुद गृह मंत्री अमित शाह भी कह चुके हैं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसके लिए हम जान भी दे सकते हैं। गौरतलब है कि घाटी में अब भी तनाव बना हुआ है और कई कश्मीरी नेताओं को हिरासत में रखा गया है। हालांकि, धीरे-धीरे घाटी में हालात अब सामान्य होते जा रहे हैं।