गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पिछले 23 दिनों पुलिस हिरासत में है। उमर अब्दुल्ला को हरी निवास गेस्ट हाउस में रखा गया है, वहीं महबूबा मुफ्ती को चश्मे शाही इलाके में सरकारी गेस्ट हाउस के भीतर हिरासत में रखा गया है। वहीं उमर अब्दुल्ला के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी अपने घर में नजरबंद किया गया था। फारूक अब्दुल्ला ने ईद के मौके पर मीडिया से मुखातिब हुए थे। उन्होंने कहा था कि कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।