19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / बिल्डिंग हादसाः CM केजरीवाल ने मृतक परिवारों को 5 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

बिल्डिंग हादसाः CM केजरीवाल ने मृतक परिवारों को 5 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

दिल्ली के सावन पार्क इलाके में चार मंजिला इमारत ढ़हने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ हीं मृतक के परिवारों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 26 Sep 2018, 9:57 PM IST

बिल्डिंग हादसाः CM केजरीवाल ने मृतक परिवारों को 5 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

बिल्डिंग हादसाः CM केजरीवाल ने मृतक परिवारों को 5 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली के सावन पार्क इलाके में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया। दरअसल सुबह के एक चार मंजिला इमारत भरभरा कर गिर पड़ी, जिसमें एक महिला और चार बच्चों की मौत हो गई। बता दें कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ हीं मृतक के परिवारों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।

अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लिनिकों के लिए विज्ञापन छपवा कर दिल्ली की जनता से मांगी जमीन

कैसे हुआ यह हादसा

आपको बता दें कि बुधवार की सुबह सावन पार्क इलाके में अचानक एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि करीब 2 महीने पहले ही इस इमारत को खतरे के अंदर घोषित कर दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद भी इसमें किराएदार रह रहे थे। इस इमारत में करीब 20 से 25 किराएदार रह रहे थे। बिल्डिंग के मालिक का नाम धर्मेंद्र है। जब उसे यह सूचना मिली की बिल्डिंग गिर गई है तो वह मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक यह इमारत एक पेड़ के भरोसे टिकी हुई थी। राजधानी दिल्ली में बीते तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के कराण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई। जिसके कारण पेड़ झूक गया और फिर इमारत भरभराकर गिर पड़ा।

मनोज तिवारी ने CM केजरीवाल को दिया करारा जवाब, कहा- किसी बूथ कार्यकर्ता से पहले कर लें डिबेट

इससे पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

आपको बता दें कि इससे पहले शाहबेरी और खोड़ा में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। शाहबेरी में अवैध तरीके से बनाए जा रही एक बड़ी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा खोड़ा कॉलोनी में भी एक इमारत बारिश के कारण ढह गया था। हालांकि एहतियात इस इमारत को पहले से ही खाली करा लिया गया था। इसलिए किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई थी।