1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अब निपह वायरस ने यहां दी दस्तक’, सरकार ने कहा- यह फल खाने के दौरान बरतें सावधानी

देश की राजधानी दिल्ली में भी निपह वायरस का खतरा मंडरा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 1 Jun 2018, 1:54 PM IST

 nipah virus

'अब निपाह वायरस ने यहां दी दस्तक', सरकार ने कहा- यह फल खाने के दौरान बरतें सावधानी

नई दिल्ली। निपह वायरस ने इन दिनों देश में सनसनी मचा दी है। केरल में हो रही मौतों के बाद अब दिल्ली सरकार भी एक्टिव हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि अब देश की राजधानी में निपह वायरस दस्तक दे सकती है। इसी मद्देनजर सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। हालांकि, अभी तक दिल्ली में एक भी ऐसा केस नहीं आया है। बावजूद खतरे की आशंका को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है।

आम खाने वक्त रखें ध्यान

दिल्ली सरकार ने अपने एडवायजरी में लोगों से फलों को खाते समय विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। सरकार के मुताबिक, आम खाने से पहले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि, पक्षियों के खाए हुए आम पेड़ों से गिर जाते हैं, जिसमें संक्रमण होने का खतरा हो सकता है। क्योंकि अभी तक की रिसर्च से पता चला है कि निपह वायरस चमगादड़ों के काटे हुए फल खाने से फैल रहा है। सरकार ने जो एडवाइजरी जारी किया है, उसमें कहा गया है कि फिलहाल ये बीमारी महामारी के कगार तक नहीं पहुंची है। केरल में दो जिलों तक ही सीमित है, लेकिन फिर भी सरकार ने लोगों को सावधान किया है। हालांकि, ज्यादा जिंता करने के लिए भी सरकार ने मना किया है।

बुखार आए तो हो जाएं सावधान

गौरतलब है कि निपह वायरस के संक्रमण से दिमागी बुखार होता है। शुरुआत में मरीज को तेज बुखार के साथ कफ और सांस लेने में तकलीफ होती है। इसके अलावा तेज बुखार के साथ गले में समस्या जैसी शिकायत पर तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी गई है। लोगों से खुद से कोई दवाई लेने को भी मना किया गया है। सरकार ने अपने एडवायजरी में लोगों को केरल के संक्रमित जिलों में जाने से भी मना किया है। वहीं, स्वास्थ्य कर्मचारियों से भी मरीजों की देखरेख के समय सावधानी बरतने को कहा गया है। मरीजों के इलाज के दौरान मार्क्स और ग्लव्ज का इस्तेमाल करने के जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।