2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑड-ईवन पर असमंजस बरकरार, पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी दिल्ली सरकार

दिल्‍ली सरकार सोमवार को एक पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का मन बना रही है, ताकि मंगलवार से दोबारा ऑड-ईवन लागू किया जा सके।

2 min read
Google source verification
Delhi Government will file another PIL to NGT

odd even

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली में आॅड—ईवन को लेकर संस्पेंस बरकरार है। फिलहाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के महिलाओं और दो पहिया वाहनों को ऑड-ईवन से छूट नहीं देने के फैसले के चलते दिल्‍ली सरकार ने इसे वापस ले लिया है। अब दिल्‍ली सरकार सोमवार को एक पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का मन बना रही है, ताकि मंगलवार से दोबारा ऑड-ईवन लागू किया जा सके। इस याचिका में एनजीटी से महिलाओं और दोपहिया वाहनों को छूट देने की मांग की जाएगी। इससे पहले शनिवार को केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन लागू करने का फैसला वापस लिया था सरकार सोमवार से आॅड—ईवन लागू करने वाली थी।

एनजीटी माना, तो मंगलवार से लागू होगा आॅड ईवन
दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक, अगर एनजीटी पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के दौरान महिलाओं और दोपहिया वाहनों को छूट देने पर राजी हो जाता है, तो मंगलवार से आॅड—ईवन लागू होगा। दो पहिया वाहन बंद होने से करीब 35 लाख यात्रियों का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है, जिसके लिए मौजूदा सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि वीआईपी, दो पहिया वाहनों और महिलाओं को ऑड-ईवन के दौरान छूट नहीं दी जा सकती। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी गाड़ियां जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को छूट दी गई थी।

पार्किंग शुल्क पर भी है परेशानी
दिल्‍ली सरकार एनजीटी के ताजा आदेश के बाद पार्किंग शुल्‍क कम करने के लिए उपराज्‍यपाल को पत्र लिखेगी। प्रदूषण के चलते दिल्‍ली में पार्किंग शुल्‍क चार गुना बड़ा दिए गए थे। दिल्‍ली के परिवहन मंत्री के मुताबिक, अगर पूरी तैयारी के बिना ऑड-ईवन लागू किया गया, तो अफरातफरी मच जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा बहुत बड़ा है और हम नहीं चाहते हैं कि उन्‍हें किसी प्रकार की को‍ई परेशानी हो।

पीएम 2.5 और 10 का स्तर हुआ है कम
ऑड-ईवन में महिलाओं और दोपहिया वाहनों को छूट न देने के अलावा दिल्ली सरकार ने सोमवार से आॅड—ईवन वापस लेने की एक और वजह बताई है। सरकार के मुताबिक, शनिवार को पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्‍तर 500 और 300 से कम था।

Story Loader