दिल्ली में रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डे, बाजार, मॉल समेत तमाम सड़कों, महत्वपूर्ण-आम स्थानों पर हजारों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जाती है। फेसियल रिकगनिशन सिस्टम एप्लीकेशन होने से जब भी डाटाबेस में स्टोर तस्वीर से स्क्रीन में नजर आते चेहरे का मिलान होगा, सिस्टम तुरंत अलर्ट करता है और जानकारी देता है कि फलां व्यक्ति फलां वीडियो में फलां स्थान पर नजर आया। इसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट भेज देती है। यह सिस्टम खोए अपराधियों, बच्चों-व्यक्तियों, दुर्घटना में घायल अज्ञात लोगों के चेहरे भी पहचान करने में सक्षम है।