14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Violence : पुलिस ने 8 आरोपियों कि खिलाफ किया बड़ा ऐलान, दीप सिद्धू सहित 4 पर एक-एक लाख का इनाम

चार आरोपियों के खिलाफ 50-50 हजार का इनाम। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 12 आरोपियों की तस्वीर जारी की थी।
less than 1 minute read
Google source verification
delhi violence

आरोपियों की तलाश में जगह-जगह मारे जा रहे हैं छापे।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के आठ आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इनाम का ऐलान कर दिया है। आठ आरोपियों में से चार के खिलाफ एक-एक लाख और चार के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। ये इनाम आरोपियों के बारे में पुख्ता सुराग बताने वालों को दिया जाएगा।

सिद्धू पर एक लाख का इनाम

दिल्ली हिंसा को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी दीप सिद्धू पर एक लाख का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से छापेमारी का काम जारी है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

एक दर्जन आरोपियों की तस्वीर जारी

इससे पहले बीती रात दिल्ली पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों की पहचान कर उनकी तस्वीर जारी की थी। पुलिस ने इन आरोपियों के बारे में लोगों से जानकारी देने को कहा है। ताकि इन आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।