30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वित्त मंत्रालय ने किया ऐसा ट्वीट, लोगों ने पूछा-क्या फिर से होगी नोटबंदी?

वित्त मंत्रालय ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ऐसा ट्वीट हुआ कि लोग हैरान भी हुए और परेशान भी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 7 Nov 2017, 4:17 PM IST

finance ministry,tweet,demonetization

नई दिल्ली। नोटबंदी के एक साल पूरे होने वाले हैं लेकिन पिछले महीने वित्त मंत्रालय ने ऐसा ट्वीट किया था जिससे लोगों में खलबली मच गई थी। वित्त मंत्रालय ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ऐसा ट्वीट हुआ कि लोग हैरान भी हुए और परेशान भी। वित्त मंत्रालय ने की ओर से ऐसा ट्वीट किया गया जिसे कोई समझ नहीं पा रहा था। लोगों ने इस ट्वीट के स्क्रीन शॉट को शेयर कर लिखा है कि क्या फिर से नोटबंदी होने जा रही है।

दरअसल वित्त मंत्रालय ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किए। इसमें एक ट्वीट में सिर्फ 'ESS' लिखा हुआ था, जबकि दूसरे ट्वीट में 'Sawa we h ew s see see'। इन दोनों ट्वीट का कोई मतलब निकलता नहीं दिख रहा था। गलती का एहसास होते मंत्रालय ने दोनों ट्वीट को डिलीट कर दिया, लेकिन इसके स्क्रीन शॉट अब वायरल हो गए थे। लोग वित्त मंत्रालय की गलती पर उसका मजाक उड़ाया और अपने-अपने तरीके से इस कोड वर्ड को डिकोट करने की कोशिश की थी।

उस दौरान विशाल ददलानी ने ली चुटकी
म्यूजिशियन और सिंगर विशाल ददलानी ने भी वित्त मंत्रालय की इस गलती पर चुटकी ली थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर इस ट्वीट को शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि.. #ExplainsEverything वित्त मंत्रालय की इस गलती पर एक यूजर ने पूछा है कि क्या एकबार फिर नोटबंदी होने वाली है। तो एक यूजर ने कहा कि नोटबंदी का 2.0 वर्जन आने वाला है, तो किसी ने कहा लगता है अब किसी और अकाउंट को आधार से लिंक करना है।

#ExplainsEverything

A post shared by Vishal Dadlani (@vishaldadlani1) on

पहले GST के हैंडल से हुआ गलत ट्वीट
बता दें कि इससे पहले जीएसटी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी एक ऐसा ही ट्वीट हुआ था, जिसका लोगों ने जमकर मजाक उठाया था। इस ट्वीट में सिर्फ NO लिखा था। इस ट्वीट को भी टाइन लाइन से डिलीट कर दिया गया लेकिन हर बार की तरह इसका स्क्रीन शॉट भी लोगों ने पास था। लोगों ने इस ट्वीट के साथ अपनी लाइने एडिट कर शेयर करना शुरु दिया। किसी ने इस फिल्म पिंक के डायलॉग नो मिन्स नो से जोड़ा, तो किसी ने लिखा कि अब जीएसटी लागू होने के बाद सरकार भी इसका मतलब नहीं समझ पा रही है, शायद इसलिए सार्वजनिक रुप से NO लिखकर बता रही है।