दरअसल, अटल जी और नमिता भट्टाचार्य की मां राजकुमारी कॉल कॉलेज के साथी थे। दोनों ने विक्टोरिया कॉलेज से पढ़ाई की थी। हालांकि, चर्चा यह भी था कि अटल जी और राजकुमारी कॉल के बीच प्रेम-प्रसंग भी था। लेकिन, कुछ ही समय बाद राजकुमारी कॉल की शादी कॉलेज के ही प्रोफेसर ब्रिज नारायण कॉल से हो गई। इसके बाद अटल जी भी अपने जीवन में आगे बढ़ गए और राजकुमारी कॉल अपनी गृहस्थी में लग गई। हालांकि, दोनों के बीच दोस्ती बनी रही।
पीएम आवास में अटल जी ने नमिता को दत्तक पुत्री का दिया था दर्जा