इसके साथ कर्नाटक में 3,082, पंजाब में 2,870, मध्य प्रदेश में 2,276, गुजरात में 2,270, केरल में 2,216, तमिलनाडु में 2,194 और छत्तीसगढ़ में 2,153 नए मामले सामने आए। मंत्रालय के अनुसार देश में बीते एक दिन में सामने आने वाले संक्रमण के 68,020 मामलों में से 84.5 प्रतिशत मामले इन आठ राज्यों के हैं। भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,21,808 हो गई है, जो कुल मामलों का 4.33 प्रतिशत है।