गौरतलब है कि आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने कहा था कि भारत में अभी तक कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन की शुरुआत नहीं है। सीरो सर्वे रिपोर्ट जारी करते हुए भार्गव ने कहा भारत में कोरोना केसों की संख्या में उछाल जरूर आया है, लेकिन अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन के लक्षण नहीं मिले हैं। आपको बता दें कि देश में फैलते कोरोना संक्रमण के बीच सीरो सर्वे कराया गया था। यह सर्वे 65 जिलों के 26,400 लोगों के बीच कराया गया, जिसमें से केवल 0.73 प्रतिशत लोगों में ही कोरोना का संक्रमण पाया गया।