गौरतलब है कि मौलाना साद का नाम उस समय सुर्खियों में आया था, जब उस पर दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित तबलीगी जमात के मरकज में भारी संख्या में भीड़ जुटाने और साथ ही कोरोना वायरस लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। पिछले दिनों हाई कोर्ट ने कहा था कि निजामुद्दीन मरकज में इकठ्ठा हुए लोगों ने देश भर में 4,000 लोगों को कोरोना संक्रमित किया था। मार्च में आयोजित तबलीगी जमात के इस मरकज में देश विदेश से सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा हुए थे। जिनमें से अधिकांश लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।