नई दिल्ली। ओडिशा के तटीय इलाकों से चक्रवाती तूफान फानी टकरा चुका है। इस तूफान के संभावित गंभीर परिणामों के मद्देनजर ओडिशा के करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इस तूफान का ओडिशा के तकरीबन 10 हजार गांव और 50 शहर पर प्रभाव पड़ सकता है। इस चक्रवात को लेकर गृह मंत्रालय, भारतीय रेलवे समेत तमाम एजेंसियों ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।