31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान: 16 फरवरी से वाहनों पर FASTag अनिवार्य, नहीं होने पर भरना पड़ेगा इतना जुर्माना

नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा क्रॉस करने के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा 15 फरवरी की रात 12 बजे के बाद से देश में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 14 Feb 2021, 9:34 PM IST

सावधान: 16 फरवरी से वाहनों पर FASTag अनिवार्य, नहीं होने पर भरना पड़ेगा इतना जुर्माना

सावधान: 16 फरवरी से वाहनों पर FASTag अनिवार्य, नहीं होने पर भरना पड़ेगा इतना जुर्माना

नई दिल्ली। अगर आप वाहन स्वामी हैं और दो दिन बाद से देश के नेशनल हाइवे ( National highway )
पर यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर बिल्कुल आपके लिए है। दरअसल, अब आप जब नेशनल हाइवे पर ड्राइव कर रहे होंगे तो आपको टोल प्लाजा ( Toll plaza ) क्रॉस करने के लिए फास्टैग ( FASTag ) अनिवार्य होगा। मतलब टोल पार करने के लिए आपकी कार का फास्टैग होना जरूरी है। केंद्र सरकार ने भारत के सभी नेशनल हाइवे पर 720 से ज्यादा टोल प्लाजा पर भुगतान के फास्टैग सिस्टम ( Fastag system ) को अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ( Union Ministry of Roads and Transport ) की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि अब टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह से रोक दिया गया है। 15 फरवरी की रात बारह बजे के बाद से देशभर में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

Ghazipur Border पहुंचने के लिए युवक ने लगाई जान की बाजी, कर दिखाया हैरतअंगेज कारनामा

सभी टोल प्लाजा पर अब भुगतान का फास्टैग सिस्टम अनिवार्य

आपको बता दें कि केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने पिछले दिनों ही स्पष्ट कर दिया था कि देश के सभी टोल प्लाजा पर अब भुगतान का फास्टैग सिस्टम अनिवार्य होता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा था कि टोल भुगतान के पुराने सिस्टम से अब कोई समझोता नहीं किया जाएगा, इसलिए भुगतान की यह व्यवस्था पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जिन वाहनों पर अब तक फास्टैग नहीं लगा, वो जल्द से जल्द फास्टैग की कार्यवाही को पूरा करा लें। जबकि ऐसा न करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नितिन गड़करी ने स्पष्ट कहा कि अगर कुछ लोग यह सोच रहे हैं कि सरकार फास्टैग वाले में डेड लाइन बढ़ा दिया जाएगा तो यह गलत है।

Uttarakhand Disaster: सर्च ऑपरेशन में आज 12 शव बरामद, जानिए अब तक कितने लोगों की हुई मौत

टोल प्लाजाओं पर भी कैश पेेमेंट पर रोक लगा दी

आपको बता दें केंद्र सरकार ने देश में डिजीटल भुगतान को बढ़ावा देने की मुहिम छेड़ रखी है। जिसके चलते अब टोल प्लाजाओं पर भी कैश पेेमेंट पर रोक लगा दी गई है। कैश पेमेंट के स्थान पर अब वाहन स्वामी फास्टैग के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। मौजूदा समय में कुछ बैंकों के नाम से भी फास्टैग जारी किए जा रहे हैं। ऐसे बैंकों मे एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक, पेटीएम व आईडीएफसी शामिल हैं।