दरअसल मुंबई में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू है। आर्थिक राजधानी के कई हिस्सों दक्षिणी मुंबई, कांदिवली, बोरीवली, अंधेरी और भांडुप में जमकर बरिश हुई। भारी बारिश को देखते हुए बुधवार को सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि दिवाली की छुट्टी काट कर एक छुट्टी दी जा रही है।