जब गांववालों ने लड़की को ढूंढना शुरू किया तो उसका दुपट्टा गांव के नदी के किनारे से मिला। दुपट्टा मिलने के बाद लोगों को शक है कि लड़की ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है। इसके बाद उस नोट को लेकर परिजन थाने पहुंचे और पोठिया थाने में लिखित सूचना दे दी। हालांकि, लड़की ने खुदकुशी कर ली या फिर कहीं चली गई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और लड़की को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। इधर, घटना के बाद से लड़के के परिजन का काफी बुरा हाल है।