31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona संकट के बीच आई अच्छी खबर, बीते 45 दिन में संक्रमण फैलने की दर में आई गिरावट

देशभर में बढ़ रहे Coronavirus संकट के बीच आई राहत देने वाली खबर 14 से 27 अगस्त के बीच संक्रण फैलने की दर में दर्ज की गई गिरावट अब भी देश में सबसे ज्यादा Maharashtra में दिख रहा कोरोना का प्रकोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Aug 2020, 4:27 PM IST

Coronavirus in India

कोरोना वायरस संकट के बीच आई अच्छी खबर

नई दिल्ली। देशभर में भले कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल ये खबर महामारी के बीच राहत देने वाली है। दरअसल देश में कोरोना संक्रमण फैलने की दर में गिरावट दर्ज की गई है। यानी भले ही कोरोना के नए केस ( Corona New Cases ) सामने आ रहे हों, लेकिन फैलाव में पहले के मुकाबले गिरावट देखने को मिल रही है।

कोरोना की सकारात्मकता दर, 14 दिन की अवधि तक प्रति 100 टेस्ट पर सक्रिय मामलों में गिरावट देखी गई है। देश में 15 से 28 जुलाई के बीच संक्रमण दर 11.23 फीसदी थी, जो कि 1-14 अगस्त से गिरकर 8.84 फीसदी हो गई जबकि 14 से लेकर 27 अगस्त में और गिरावट दर्ज की गई, इन दिनों में ये दर 7.87 फीसदी हो गई।

मानसून को लेकर मौसम विभाग का बड़ा खुलासा, 44 साल बाद टूटा बारिश का रिकार्ड

देशभर में कोरोना वायरस के संकट के बीच इस संक्रमण के फैलाव की दर में गिराटव ने सुकून देने का काम किया है। भले ही रोजाना 70 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं, लेकिन फैलाव की दर पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है।

हालांकि कुछ राज्य अब भी कोरोना की मार का सामने कर रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिननाडु और छत्तीसगढ़ प्रमुख रूप से शामिल हैं।

देश में कुल 34 लाख कोरोना मामलों में अकेले महाराष्ट्र का योगदान लगभग 22 प्रतिशत है। यहां 14 से 27 अगस्त के बीच संक्रमण दर 20 फीसदी रही। जो पिछले पंद्रह दिन में 16.5 फीसदी थी।

5 फीसदी से कम दर वाले क्षेत्र में छूट
जिन राज्यों या इलाकों में कोरोना संक्रमण फैलने की दर 5 फीसदी से कम है वहां लॉकडाउन समेत अन्य क्षेत्रों में छूट दी जा रही है और ये आगे भी बढ़ सकती है। लेकिन जहां 5 फीसदी से दर ज्यादा है वहां रेड जोन घोषित किया जा रहा है।

कांग्रेस में अंदरुनी कहल के बीच दिग्गज नेता का हुआ निधन, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कही ये बात

14 से 27 अगस्त के बीच आंध्र प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर 17 फीसदी रही, कर्नाटक में ये 14, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में नौ फीसदी रही। जबकि तमिलनाडु में आठ फीसदी वहीं राजधानी दिल्ली में 7 फीसदी रही।