25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / त्योहार का मजा किरकिरा कर सकती है गुजरात हिंसा, नीतीश की रूपानी को दो टूक

त्योहार का मजा किरकिरा कर सकती है गुजरात हिंसा, नीतीश की रूपानी को दो टूक

गुजरात में बढ़ रही हिंसा बिगाड़ सकती है त्योहार का मजा, चंद घंटों में ही 10 हजार से ज्यादा छोड़ चुके मोदी का गृह राज्य। अब नीतीश को भी सता रही चिंता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Oct 2018, 2:18 PM IST

nitish rupani

त्योहार का मजा किरकिरा कर सकती है गुजरात हिंसा, नीतीश की रूपानी को दो टूक

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े त्योहार से पहले गुजरात हिंसा ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों पर कथित तौर पर हमले की चौतरफां आलोचना हो रही है। खास बात यह है कि गैर गुजरातियों खास तौर पर यूपी बिहार के लोगों ने गुजरात से पलायन शुरू कर दिया है। घटना के बाद से अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों ने गुजरात छोड़ दिया है। गुजरात में बिहारियों के साथ हो रही हिंसा को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपानी से संपर्क साधा और अपने लोगों की सुरक्षा करने के लिए कहा।

जो भी दोषी हैं उन्हें सजा मिले
इस घटना की आंच अब बिहार तक पहुंच गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मामलों को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से बात की। सोमवार को उन्होंने कहा कि मैंने रविवार शाम ही उनसे बात की थी, जो भी इस मामले में दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी अन्य को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उधर.. गुजरात सीएम विजय रूपानी ने कहा है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कांग्रेस ने भी कड़ी निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में यूपी-बिहारी और मध्यप्रदेश के लोगों के साथ हिंसा के बाद कांग्रेस ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। स्थानीय कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने आज गुजरात बंद भी बुलाया है। वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस ने नेता संजय निरुपम ने कहा है कि मोदी को ये नहीं भूलना चाहिए कि जिस यूपी ने उन्हें गले लगाकर पीएम बनाया, उन्हीं लोगों के साथ गुजरात में क्या सुलूक हो रहा है। उन्हें ये याद रखना चाहिए कि उन्हें फिर बनारस जाना है। वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने गुजरात हिंसा का जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया है।

हार्दिक ने बोला बड़ा हमला
पाटीदार नेता हार्तिक पटेल ने भी गुजरात में उत्तरभारतीयों के साथ हो रहे बुरे बर्ताव और मार पीट की निंदा की है। हार्दिक ने कहा है कि गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले की में निंदा करता हूँ। अपराधी को कठोर सजा मिले,इसके लिए पूरा देश उस पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हैं।लेकिन एक अपराधी के कारण हम पूरे प्रदेश को ग़लत नहीं ठहरा सकते,आज गुजरात में 48 IAS एवं 32 IPS उ॰प्र और बिहार से हैं। हम सब एक हैं। जय हिंद...

गुजरात पर निर्भर कई पड़ोसी राज्य
गुजरात में हुई हिंसा का सीधा असर त्योहार पर पड़ा है। नवदुर्गा और दशहरा जैसा बड़ा त्योहार जहां शुरू होने की कगार पर है वहीं दिवाली औऱ छठ जैसे महात्योहार के लिए भी यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। गुजरात बिजनेस का बड़ा हब माना जाता है। ऐसे में उत्तरभारतीयों के पलायन के बाद यहां कई फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं, यानी बिजनेस ठप पड़ रहा है। आपको बता दें कि गुजरात से सटे राज्य पूरी तरह गुजरात पर निर्भर हैं इनमें प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ शामिल हैं। यही नहीं मुंबई के बिजनेस में गुजरात का अहम योगदान है। फिर चाहे वो जेम्स-ज्वेलरी का काम हो या फिर कपड़ा उद्योग से जुड़ा।