1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात: अहमदाबाद के कोविद-19 अस्पताल में आग, 8 की मौत, सीएम तलब की रिपोर्ट

अहमदाबाद में कोविद-19 अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत। 35 मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है आग की घटना में मरने वाले मरीजों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 6 Aug 2020, 9:42 AM IST

Ahmedabadfire

अहमदाबाद में कोविद-19 अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत। 35

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद ( Ahmedabad Hospital ) के नवरंगपुरा में गुरुवार तड़के एक कोविद-19 समर्पित एक अस्पताल में भयंकर आग की घटना सामने आई है। आग कोविद-19 ( Covid-19 ) अस्पताल के आईसीयू में लगी है। जानकारी के मुताबिक भीषण आग की घटना में 9 मरीजों के मौत की सूचना है । गुजरात के सीएम विजय रूपानी ( CM Vijay Rupani )ने 3 दिन के अंदर स्थानीय प्रशासन को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अग्निकांड में अभी तक 8 मरीजों की मौत हुई है। मरने वाले सभी मरीज कोरोना वायरस पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक अस्पताल की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक नवरंगपुरा के कोविद-19 डेडिकेटेड शेरी अस्पताल में सुबह करीब साढ़े तीन बजे आ लगी। शुरुआती रिपोर्ट में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

गुजराती वेबसाइट iamgujarat.com के मुताबिक आग ICU में लगी और फिर वह फैलती चली गई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज इधर-उधर भागने लगे। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

इस अग्निकांड में आठ मरीजों की मौत हुई है। इसमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। 50 से ज्यादा मरीजों को फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू कर लिया। बताया जा रहा है कि 35 मरीजों को अस्पताल के दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

आग की घटना की सूचना के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों के परिवार में खलबली मच गई। कई मरीजों के परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल के बाहर बदहवास से खड़े एक शख्स ने बताया कि मेरे जानने वाले अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे जैसे ही अस्पताल में आग का पता चला। मैं तुरंत यहां पहुंच गया।