हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जेल से 13 कोरोना संक्रमित कैदी फरार हो गए। इसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस गांव-गांव उन सभी कैदियों को ढूंढ रही है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गांव फिदेड़ी में बनाई गई नई जेल से शनिवार रात को एक बैरक की ग्रिल काटकर 13 कैदी फरार हो गए।