वहीं सवालों के घेरे में आए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने अस्पताल के सिर पर बच्ची पर मौत का ठीकरा फोड दिया है। गोहाना में कहा कि हम बच्ची की मौत से दुखी हैं। हमें इस गंभीर मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। एफआईआर से सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर प्राथमिकी दर्ज की जानी है, तो इस लापरवाही के लिए अस्पताल के खिलाफ होना चाहिए। इससे पहले अशोक तंवर ने कहा कि रैली की वजह से कोई मौत नहीं हुई और न ही कोई एंबुलेंस जाम में फंसी थी। तंवर ने दावा किया कि एंबुलेंस उनकी रैली नहीं बल्कि सड़क निर्माण की वजह से लगे जाम में फंसी हुई थी।