19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / हरियाणा: कांग्रेस की रैली से लगे जाम में फंस गई एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने से पहले ही नवजात की मौत

हरियाणा: कांग्रेस की रैली से लगे जाम में फंस गई एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने से पहले ही नवजात की मौत

राफेल डील के के विरोध के लिए आयोजित कांग्रेस की रैली से लगे जाम में एंबुलेंस के फंसने की वजह से दो दिन के बच्चे की मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 23 Aug 2018, 12:11 PM IST

ambulance stuck in traffic

हरियाणा: कांग्रेस की रैली से लगे जाम में फंस गई एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने से पहले ही नवजात की मौत

नई दिल्ली। राजनीतिक रैली के दौरान लगे भीषण जाम में एंबुलेंस के फंस जाने की वजह एक नवजात बच्चे की मौत हो गई है। ये दर्दनाक घटना राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा की है। जहां राफेल डील के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल रैली निकाल रहे थे। जिसके कारण लंबा जाम लग गया और एक प्रीमेच्योर बच्चे के लेकर अस्पताल जा रहा एंबुलेंस करीब एक घंटे फंसी रही और इलाज के अभाव में दो दिन पहले ही जन्मी मासूम दुनिया देखने से पहले ही दुनिया को विदा कह गई।

डीजे के शोर में दब गई मासूम की आवाज

राफेल विमान विमान सौदे को लेकर कांग्रेस लंबे समय से मोदी सरकार पर हमलावर है। केंद्र सरकार पर कांग्रेस अधिक दाम पर विमान खरीदने का आरोप लगा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी सौदे के विरोध में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर बुधवार को सोनीपत में साइकिल रैली निकाल रहे थे। कथित तौर पर रैली की वजह से करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। सड़क के दोनों ओर साइकिल,कार और डीजे लदे ट्रक चल रहे थे। इसकी वजह से एंबुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं मिला। डीजे के कानफाड़ू शोर में एंबुलेंस का सायरन और बच्ची के रोने की आवाज दब गई और उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: अरुण जेटली को फिर मिलेगा वित्त और कारपोरेट मंत्रालय, राष्ट्रपति ने जारी किए निर्देश

जाम नहीं फंसते तो बच जाती बच्ची: परिजन

मृतक बच्चे के परिजनों ने कहा कि अगर एंबुलेंस को रास्ता मिलता तो शायद मेरे बच्चे की जान की बच जाती। बच्चे के पिता ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर नाच रहे थे और जोर-जोर से डीजे बजा रहे थे। एंबुलेंस करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही। दोपहर तीन बजे जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अशोक तंवर ने घटना से किया किनारा

वहीं घटना मीडिया में आने के बाद कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया है। खुद अशोक तंवर ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि रैली की वजह से कोई मौत नहीं हुई और न ही कोई एंबुलेंस जाम में फंसी थी। तंवर ने दावा किया कि एंबुलेंस उनकी रैली नहीं बल्कि सड़क निर्माण की वजह से लगे जाम में फंसी हुई थी।