जर्मनी में राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा भड़क गई है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पहले ट्वीट किया और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने बिल्कुल राहुल की तरह ही व्यवहार किया है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल का परिवार 70 सालों में देश को कोई विजन नहीं दे पाया। उन्होंने यह भी कहा कि खुद को देश का नेता बताने वाले राहुल विदेश में बैठकर देश का ही मजाक उड़ाते हैं। भाजपा नेता ने राहुल पर झूठ बोलने और तथ्यहीन बयानबाजी का आरोप भी लगाया। पात्रा ने कहा कि भाषण देने से पहले राहुल न तो होमवर्क करते हैं और न ही तथ्यों को जानने का प्रयास करते हैं। यही कारण है कि कभी वह आलू और सोना का बेतुका बयान देते हैं तो कभी सोड़ा शिकंजी की बात करते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल को केवल यूएस और चीन ही शक्तिशाली नजर आता है, अपना देश नहीं।