19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana complete Lockdown: हरियाणा में 3 मई से एक हफ्ते का लगा संपूर्ण लॉकडाउन

Haryana complete Lockdown: कोरोना के बढ़ती दूसरी लहर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि 3 मई से हरियाणा में सात दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।
2 min read
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

May 02, 2021

Haryana complete Lockdown

Haryana complete Lockdown

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की तेजी से बढ़ती दूसरी लहर ने देश की चिंता और अधिक बढ़ा दी हैं। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों से ना केवल केन्द्र कड़े नियम लागू कर रही है बल्कि राज्य सरकार भी ठोस कदम उठाने में कोई कसर नही छोड़ रही है। अब कोरोना के कहर को देखते हरियाणा राज्य सरकार ने भी 3 मई से एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में तीन मई से एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की। इससे पहले राज्य के नौ जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लागू किया गया था।

ज़रूरी चीजों को छोड़कर बाकी रहेगा बंद

राज्य के गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट के द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि, ''तीन मई से पूरे राज्य में सात दिन का लॉकडाउन लागू किया जाएगा।'' हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में तेजी से फैल रही महामारी से रोजाना लगभग 15,000 संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इसकी चेन को तोड़ने के लिए राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाना ज़रूरी है, इसलिए सरकार ने ज़रूरी चीजों को छोड़कर बाकी सब बंद रखने का आदेश जारी किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अब इस राज्य में ऑक्सीजन की समसया को भी हल किया जा रहा है। केंद्र सरकार से पहले जहां 161 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का कोटा मिलता था अब इसे बढ़ाकर 257 मीट्रिक टन कर दिया गया है। ऑक्सीजन की समस्या का समाधान काफी हद तक हो गया है।

इमरजेंसी सेवाओं को रहेगी छूट

हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान लोग घरों के अंदर बंद होकर ही रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर छोड़ने या पैदल चलने, वाहन से आवाजाही करने की छूट नही मिलेगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को पाबंदियों से छूट दी गई है।