कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि जनता में यह संदेश जाना जरूरी है कि राज्य धर्मनिरपेक्ष भावनाएं रखता है और धर्म या जाति के प्रति घृणा फैलाने वालों के खिलाफ है। जज मोहम्मद शगीर ने कहा, 'ऐसे व्यक्ति सच्ची लोकतांत्रिक भावनाओं के विकास में बाधक हैं। यह हमारे समाज में धार्मिक फूट डालकर, समाज को विनाश की ओर ले जाना चाहते हैं।"