नई दिल्लीPublished: Apr 30, 2021 05:29:45 pm
Mohit sharma
हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य के 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है।
नई दिल्ली। हरियाणा में तेजी के साथ बढ़ती जा रही कोरोना मरीजों ( Coronavirus in haryana ) की संख्या को देखते हुए मनोहर लाल खट्टर सरकार ( Manohar Lal Khattar ) ने राज्य के 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन ( Weekend lockdown ) लगाने का ऐलान किया है। जिन जिलों में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है, उनमें फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, करनाल, रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकुला शामिल हैं। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन आज यानी शुक्रवार रात 10 बजे से 3 मई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।