7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत का ऐतिहासिक फरमान, बिना शौचालय वाले घरों में नहीं ब्याही जाएंगी बेटियां

पंचायत का ये फैसला अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' से प्रेरित होकर लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 30 Jun 2018, 11:11 AM IST

नई दिल्ली। देश के अंदर शौचालय ना होने की वजह से शादी कैंसिल होने के कई मामले अभी तक सामने आ चुके हैं, लेकिन अब हरियाणा के सिरसा जिले में पंचायत ने इससे जुड़ा एक फरमान सुना दिया है। पंचायत के इस फरमान में कहा गया है कि जिले के अंदर जिस घर में शौचालय नहीं होगा, उस घर में बेटियों की शादी नहीं की जाएगी। पंचायत का ये फैसला अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' से प्रेरित होकर लिया गया है।

पंचायत का ऐतिहासिक फरमान
सिरसा जिले के गोडिकान गांव में सरपंच धर्मपाल मुंडलिया ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में पंचायत की सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत ने 8 जून को यह प्रस्ताव पारित किया था। दरअसल, हरियाणा सरकार ने राज्य के गांव सरपंचों को 'स्वच्छ भारत' की ओर काम करने के लिए प्रेरित करने और स्वच्छता के बारे में उन्हें जागरूक करने के लिए 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की थी। प्रस्ताव में कहा गया है कि गांव के निवासी अपनी बेटियों और बहनों की शादी केवल उन परिवारों में करेंगे जिनके घरों में शौचालय बने होंगे।

मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई
पंचायत के इस फैसले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गांव के लोगों और पंचों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान खुले में शौच मुक्त भारत और हर घर में शौचालय की कल्पना करता है. गोडिकान गांव का फैसला सच में सराहनीय है.'' उन्होंने कहा कि अन्य पंचायतों को भी इस प्रस्ताव का पालन करना चाहिए।

शौचालय ना होने की वजह से शादी तोड़ देने के कई मामले पिछले कुछ समय में सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों ही उत्तर प्रदेश के संभल जिले से खबर आई थी कि 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' फिल्म से ही प्रेरित होकर एक महिला अपनी ससुराल को छोड़कर इसलिए मायके चली गई क्योंकि वहां पर शौचालय नहीं था।