केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 70,488 नए मामले सामने आने के बाद कुल केस बढ़कर 30,40,597 हो गए हैं। अब भारत 30 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस मरीजों वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है। शनिवार को कोरोना संक्रमण से हुई 917 मौत के बाद भारत में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 56,764 हो गया है।