नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में करीब ढाई महीने तक बंद रहने के बाद आज से धार्मिक स्थल ( religious places ) खुल गए हैं। शॉपिंग मॉल ( malls ) , रेस्तरां और होटल भी आम जनता के लिए खुल जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ( Ministry of Health and Family Welfare ) ने 4 जून को एसओपी जारी की थी, जिसमें इन स्थानों के खुलने के बाद भी वहां सोशल डिस्टेंसिंग ( social distancing ) के उपाय जारी रखने को कहा गया था। कोरोनाकाल में देश में कोविड 19 के संक्रमण के करीब 10 हजार नए मामले मामले हर रोज सामने आ रहे हैं, ऐसे में इन स्थानों को आम जनता के लिए खोलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।