वहीं राजधानी दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार ने गणेश चतुर्थी और मुहर्रम को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। दिल्ली सरकार ने इस वर्ष गणेश चतुर्थी के मौके पर सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन, बड़ी संख्या में एकत्र होने और सामुदायिक स्तर पर पर्व मनाने पर रोक लगाई है।