
नई दिल्ली। हैदराबाद एनकाउंटर में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को मार गिराया गया है। तेलंगाना पुलिस ने आज सुबह तड़के चारों का एनकाउंटर कर उन्हें ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर पर जहां कुछ लोग खुशी मना रहे हैं।
वहीं, कुछ लोगों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। इस बीच तेलंगाना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनकाउंटर के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई खुलासे किए हैं।
साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वी. सज्जनार ने बताया कि एनकाउंटर करने से पहले हमने आरोपियों को चेताया था और उन्हें सरेंडर करने को कहा था। लेकिन उन्होंने हमारी एक भी नहीं सुनी। उन्होंने हम पर हमला जारी रखा। इस वजह से हमे फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें चारों आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई।
दो पुलिसकर्मी घायल
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एनकाउंडर के दौरान हमारे दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। जिनमें एक एसाई और कॉन्स्टेबल शामिल है। दोनों पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस पर बोला हमला
प्रेस कान्फ्रेंस के वी. सज्जनार ने बताया कि रिमांड के चौथे दिन हमे उन्हें बाहर लेकर आए थे। यहां हम उन्हें सबूत इकट्ठा करने के लिए लेकर आए थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया। उन्होंने हमारे दो हथियार छिन लिए। जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।
आरोपियों का डीएनए टेस्ट
तेलंगाना पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के बाद आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी किया गया। जांच में पता चला कि वे कई अन्य मामलों में भी आरोपी थे। इसकी जांच चल रही है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बदमाशों का एनकाउंटर शुक्रवार सुबह 5.45 से 6.15 के बीच में हुआ।
Updated on:
07 Dec 2019 07:45 am
Published on:
06 Dec 2019 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
