नई दिल्ली। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं। शुक्रवार सुबह हैदराबाद के NH 44 पर ये चारों आरोपी मारे गए। पुलिस की इस कार्रवाई पर कई जगह जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। औरतें पुलिस वालों को मिठाईंया खिलाते और राखी बांधते नजर आ रही हैं। हालांकि, कई नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और वकील इस एनकाउंटर पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर अपनी राय रखी है।