गौरतलब है कि विगत तीन जून को IAF का AN-32 विमान अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में वायुसेना के 13 जवान मारे गए थे। आपको बता दें कि 2015-16 में चार लड़ाकू जेट, एक हेलिकॉप्टर, एक परिवहन विमान और एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वहीं, 2016-17 में वायुसेना के छह लड़ाकू जेट, दो हेलीकॉप्टर, एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए। 2017-18 में वायुसेना के दो लड़ाकू जेट और तीन प्रशिक्षण विमान दुर्घटना में हताहत हुए।