31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता पर महंगाई की मार जारी, सीएनजी के बाद रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी

बढ़ी हुई कीमतें आज रात से ही लागू हो जाएंगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 30 Sep 2018, 10:01 PM IST

LPG

बयान में कहा गया है कि एलपीजी कनेक्शन की कीमत 1400 रुपये है। लेकिन जो लोग गरीबी रेखा के नीचे उन्हें LPG कनेक्शन सिर्फ 200 में मिलेगा। मंत्री के कार्यालय ने बताया कि सभी तेल कंपनियों को तत्काल कनेक्शन वितरित करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

नई दिल्ली। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। दरअसल, रविवार को देश में पेट्रोल-डीजल के दामों के बाद सीएनजी और एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी हुई। रविवार शाम को सरकार ने सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी। दिल्ली में सीएनजी के दाम में 1.70 रुपए प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 1.95 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।

सीएनजी के बाद महंगा हुआ सिलेंडर

वहीं दूसरी तरफ अब खबर ये आई है कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2.89 रुपए बढ़कर 502.4 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अक्टूबर में 59 रुपए महंगा हो गया।

क्यों महंगा हुआ सिलेंडर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव की वजह से की गई है। हालांकि कंपनी का कहना है कि कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पर वास्तिवक प्रभाव मात्र 2.89 रुपए प्रति सिलेंडर पड़ेगा। इसकी मुख्य वजह उस पर जीएसटी का लगना है।

आज रात से ही लागू हो जाएंगी बढ़ी हुई कीमतें

इसके अलावा हरियाणा के रेवाड़ी में 1.80 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी हुई कीमतें आज रात से ही लागू हो जाएंगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिडेट (आईजीएल) ने बताया कि सीएनजी के बढ़े हुए दाम 30 अक्टूबर की आधी रात से लागू हो जाएंगे।

दिल्ली में क्या दाम में मिलेगी अब सीएनजी

आईजीएल की तरफ से आए आधिकारिय बयान के बाद दिल्ली में अब सीएनजी 44.30 रुपए प्रति किलोग्राम मिलेगी तो वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में अब 51.25 रुपए प्रति किलोग्राम मिलेगी जबकि रेवाड़ी में 54.05 रुपए प्रति किलोग्राम मिलेगी।

इससे पहले भी सीएनजी की कीमत में हुई थी 10 फीसदी की बढ़ोतरी

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दामों हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। अब सीएनजी की कीमतों में इजाफा होने से जनता की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी सीएनजी के दामों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।

रविवार को पेट्रोल-डीजल भी हुआ था महंगा

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दामों में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ। पेट्रोल 9 पैसे, जबकि डीजल में 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 83.49 पैसे है जबकि डीजल की कीमत 74.79 पैसे है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 90.84 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 79.40 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर हुआ था भारत बंद

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इसी महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी समेत 14 राजनीतिक दलों ने भारत बंद का भी ऐलान किया था। तो वहीं आए दिन सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजियां भी खूब हो रही हैं, लेकिन जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ती ही जा रही है। जनता को राहत देने की बजाए सरकार रोजाना तेल की कीमतें बढ़ाकर जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है।