डेटा सिक्योरिटी ( data security ), गोपनीयता और डेटा इंटीग्रिटी सुनिश्चित करने के लिए आईआईटी एलुमनी काउंसिल रीयल टाइम कोरोना वायरस डायग्नोस्टिक और इलाज के डेटा को संभालने के लिए ब्लॉकचेन ( blockchain technology ) प्रोटेक्टेड पब्लिक क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के डिजाइन की सुविधा प्रदान करेगा। अधिकृत यूजर्स के बीच रिसर्च और पब्लिक पॉलिसी डेटा को शेयर करने के लिए इसे ब्लॉकचैन संरक्षित सार्वजनिक क्लाउड प्रणाली पर भी अपलोड किया जाएगा।