नई दिल्ली। देश में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। राजधानी में गर्मी का पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। आलम यह है कि गर्मी के कारण लोग बिलबिला उठे हैं। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी कि है कि दिल्ली व एनसीआर में अभी हालात और भी खराब हो सकते हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज धूलभरी आंधी चलने की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।