नई दिल्लीPublished: Jun 04, 2021 10:09:19 am
Mohit Saxena
इस सूचकांक (SDG India Index) में समाजिक,आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों को आधार बनाया गया है।
नई दिल्ली। नीति आयोग (NITI Aayog) द्वारा जारी सतत् विकास लक्ष्य भारत सूचकांक (SDG India Index) 2020-21 में केरल ने शीर्ष स्थान पाया है। वहीं बिहार का प्रदर्शन सबसे निचले स्तर पर है। सतत विकास लक्ष्यों के इस सूचकांक (एसडीजी) में सामाजिक,आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों को आधार बनाया गया है। इन बिंदुओं पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति का मूल्यांकन हुआ है। अगर देश के स्तर पर एसडीजी का आंकड़ा देखा जाए तो इसमें 6 अंकों का सुधार देखा गया है। यह 60 से बढ़कर 66 अंक हो गया है।