27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र: बदलापुर में फैक्टरी में गैस रिसाव से अफरातफरी, भिवंडी में आग से 15 कबाड़ गोदाम खाक

मुंबई के पास ठाणे में गुरुवार रात को दो बड़े हादसे हो गए। बदलापुर में गुरुवार रात एक फैक्टरी में गैस रिसाव होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। वहीं भिवंडी में भी भीषण आग लगने से 15 कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 Jun 2021, 8:00 AM IST

Gas leak

Gas leak

नई दिल्ली। मुंबई के पास ठाणे में बीती रात को दो बड़े हादसे हो गए। बदलापुर में गुरुवार रात एक फैक्टरी में गैस रिसाव होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। यह गैस तीन किलोमीटर तक के इलाके में फैल गई। इसके बाद स्थनीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत का होने लगी। वहीं भिवंडी में भी भीषण आग लगने से 15 कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। इलाके में माहौल शांत है। कुछ लोगो को ऐहतियातन पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। जिनको इलाज के बाद घर भेज दिया गया।


सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, मितली, आंख में जलन की शिकायत
ठाणे नगर निगम के अनुसार, महाराष्ट्र के बदलापुर में गुरुवार रात करीब 11 बले एक फैक्ट्री से गैस रिसाव की सूचना मिली। बदलापुर एमआईडीसी के शिरगांव आपटेवाडी के 3 किमी से ज्यादा के इलाके में इंडस्ट्रियल गैस के रिसाव हो गया। जिसके कारण स्थानीय लोगों की तबियत खराब होने लगी। गैस रिसाव से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, मितली, आंख में जलन की शिकायत हुई। रात 11.24 बजे फायर ब्रिगेड ने रिसाव पर काबू पाया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।


यह भी पढ़ें :— Patrika Positive News: मसीहा से कम नहीं जग्गा पहलवान, कंधों पर लेकर जाते सिलेंडर, हाथों से खिलाते हैं खाना

जान बचाने के लिए भागते नजर आए लोग
गैस का रिसाव होने की खबर के बाद शुरू में लोगों में भगदड़ मच गई थी। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागते नजर आए। वहीं प्रशासन, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने अनाउंसमेन्ट कर लोगों को बताया कि गैस जहरीली नहीं तब माहौल शांत हुआ।

यह भी पढ़ें :— खड़गे ने NHRC के अध्यक्ष की चयन की प्रक्रिया से खुद को किया अलग, पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- नियुक्तियों में इस वर्ग को मिले जगह

आग से 15 कबाड़ खाक
वहीं, ठाणे के भिवंडी में भी गुरुवार रात को भीषण आग गई। आग से 15 कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए। बड़ी मुश्किल से फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग