scriptपाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के तत्पर इंडियन एयरफोर्स, बॉर्डर पर किया युद्धाभ्यास | Indian air force major readiness exercise on Pakistan border | Patrika News

पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के तत्पर इंडियन एयरफोर्स, बॉर्डर पर किया युद्धाभ्यास

Published: Mar 15, 2019 10:54:30 am

Submitted by:

Mohit sharma

इंडियन एयरफोर्स ने शुक्रवार रात को पंजाब और जम्मू में युद्धाभ्यास किया।
एयरफोर्स के इस युद्धाभ्यास में बड़ी संख्या में लड़ाकू विभागों शामिल रहे।
इंडियन एयरफोर्स के जेट विमानों, जिनमें फ्रंटलाइन विमान भी शामिल हैं।

news

पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के तत्पर इंडियन एयरफोर्स, बॉर्डर पर किया युद्धाभ्यास

नई दिल्ली। भारत—पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच इंडियन एयरफोर्स ने शुक्रवार रात को पंजाब और जम्मू में युद्धाभ्यास किया। एयरफोर्स के इस युद्धाभ्यास में बड़ी संख्या में लड़ाकू विभागों शामिल रहे। अभ्यास के दौरान इंडियन एयरफोर्स के जेट विमानों, जिनमें फ्रंटलाइन विमान भी शामिल हैं, ने अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में सुपरसोनिक स्पीड से उड़ान भरी।

पंजाब: देर रात तेज आवाजों से दहला अमृतसर, सोशल मीडिया पर मांगी जा रही जानकारी

 

https://twitter.com/ANI/status/1106407508573331462?ref_src=twsrc%5Etfw

दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर

जानकारी के अनुसार एयरफोर्स की यह ड्रिल भारतीय वायु सीमा में घुसपैठ को विफल करने के लिए अभ्यास के तौर पर की गई। दरअसल, पुलवामा आतंकी हमले और फिर बालाकोट में भारतीय वायु सेना की स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। इस दौरान आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय वायु सीमा का अतिक्रमण किया जाना है। इसको देखते हुए इंडियन एयरफोर्स अलर्ट हो गई है। यही कारण है कि पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत-पाक सीमा के नजदीक युद्धाभ्यास किया गया।

कश्मीर: अवंतीपोरा में आतंकियों ने युवक को बनाया निशाना, गोली मारकर हत्या

 

https://twitter.com/ANI/status/1106408577130999808?ref_src=twsrc%5Etfw

तेज आवाजों से दहला अमृतसर

आपको बता दें कि पंजाब का अमृतसर शुक्रवार रात को तेज आवाजे सुनवाईं दी थी। रात करीब 1.30 बजे अचानक हुईं तेज अवाजों से लोगों की नींद टूटी और वो घबराए गए। हालांकि इन आवाजों के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया था। घबराए लोग सोशल मीडिया पर इस वाकये का जिक्र कर इसके पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे थे। लोगों को आाशंका थी कि यह आवाज कहीं पाकिस्तान की ओर से की गई किसी सैन्य कार्रवाई की तो नहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो