scriptIndian Railways: रेल मंत्री का महिलाओं को नवरात्रि पर तोहफा, इन ट्रेनों में सफर की दी इजाजत | Indian Railways allow women to travel on Local trains in Mumbai Today | Patrika News

Indian Railways: रेल मंत्री का महिलाओं को नवरात्रि पर तोहफा, इन ट्रेनों में सफर की दी इजाजत

Published: Oct 21, 2020 03:07:21 pm

Submitted by:

Soma Roy

Suburban trains travel : कोरोना संकट के दौरान महिलाओं को मुंबई के लोकल ट्रेनों में सफर की थी मनाही
महाराष्ट्र सरकार की ओर से मिले पत्र के बाद रेल मंत्रालय ने सफर के लिए दी हरी झंडी

rail1.jpg

Suburban trains travel

नई दिल्ली। कोरोना काल के चलते पूरे देश की रफ्तार थम-सी गई थी, लेकिन विकास की गति को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नवरात्रि पर रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने महिलाओं को दोबारा मुंबई लोकल ट्रेनों में सफर की इजाजत का ऐलान करके उन्हें नवरात्रि पर बड़ा तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने महिलाओं को सब-अर्बन ट्रेनों (Suburban Trains) में यात्रा की मंजूरी दे दी है। जिसके तहत महिलाएं आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक और फिर शाम 7 बजे के बाद से लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगी।
इस सिलसिले में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने ट्वीट में इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही बताया कि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) की ओर से इस बारे में पत्र मिलने के बाद ही मंत्रालय की ओर से मुंबई लोकल में महिलाओं को यात्रा की अनुमति दी गई है। रेलवे पहले से ही इन परिस्थितियों से निपटने को तैयार था।
https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1318514139136815104?ref_src=twsrc%5Etfw
मालूम हो कि कोरोना संकट के दौरान महिलाओं के मुंबई लोकल से सफर करने पर पाबंदी लगा दी गई थी। महज आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों समेत विशेष श्रेणी के लोगों को ही लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। चूंकि मुंबई में काफी महिलाएं वर्किंग हैं। ऐसे में ट्रेन में जाने की अनुमति न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए इससे पहले राज्य आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास सचिव किशोर राजे निम्बालकर ने जोनल रेलवे को पत्र भेजा था। जिसमें महिला यात्रियों को मुंबई लोकल में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे से सेवाओं के अंत तक लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध कराए जाने की अपील की थी। इसी सिलसिले में महाराष्ट्र सरकार ने मध्य और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधकों से अनुरोध किया था कि वे सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दें। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आखिरकार नवरात्रि में महिलाओं को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो