scriptब्रिटिश संसद के पास गोलीबारी, कथित हमलावार को गोली मारी | Shooting outside UK Parliament | Patrika News
विदेश

ब्रिटिश संसद के पास गोलीबारी, कथित हमलावार को गोली मारी

ब्रिटिश संसद के बाहर गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे है। फायरिंग के बाद इमारत को सील कर दिया गया है।

Mar 22, 2017 / 09:49 pm

Kamlesh Sharma

UK Parliament

UK Parliament

ब्रिटिश संसद के बाहर गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे है। फायरिंग के बाद इमारत को सील कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला दो तरह किया गया। 
एक तरफ लोगों को संसद के गेट के बाहर कार से कुचलने की कोशिश की तो दूसरी ओर गोली चलाकर लोगों को निशाना बनाया। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक एक हमलावर ने पुलिसवाले पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हलावर को गोली मार दी है। 
पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है और जब तक वह इसे आतंकी हमला मान रही है। 

इस बीच संसद भवन को सील कर दिया गया है और वेस्टमिनस्टर ब्रिज पर भी लोगों और वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस हमला हुआ था, उस समय संसद में 200 सांसद मौजूद थे। अभी तक किसी प्रकार की नुकसान की खबन नहीं है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash

Home / world / ब्रिटिश संसद के पास गोलीबारी, कथित हमलावार को गोली मारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो