नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज अनुच्छेद 35A को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रहा है। याचिका 35A की चुनौती को लेकर दाखिल की गई है। मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई में तीन जजों वाली पीठ आज इस बात पर निर्णय लेगी कि यहां मामला संविधान पीठ को भेजा जाना है या नहीं। वहीं, 35A पर सुनवाई से पहले कश्मीर में इस मुद्दे को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की कई घटनाओं को अंजाम दे डाला। आपको बता दें कि 6 अगस्त को इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान जजों ने कई सवाल उठाए थे।