30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ ही घंटों में दो बड़े आतंकी हमले से दहला कश्मीर, सेना का ऑपरेशन जारी

कुछ ही घंटों में दो बड़े आतंकी हमले कश्मीर दहल गया है। आतंकियों ने राजपोरा पुलिस स्टेशन और पुलिस की गश्ती दल पर हमला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 4 Nov 2017, 5:19 PM IST

Rajpora

शोपियां: कुछ ही घंटों में दो बड़े आतंकी हमले कश्मीर दहल गया है। एक तरफ जहां आतंकियों ने राजपोरा पुलिस स्टेशन पर हमला बोला है तो दूसरी ओर शोपियां के इमाम साहब में पुलिस की गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला किया है।

पुलिस स्टेशन पर भारी गोलाबारी
राजपोरा पुलिस स्टेशन पर भी आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकी पुलिस स्टेशन पर फायरिंग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से भारी फायरिंग जारी है। हमले में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।

गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला
वहीं इसके बाद शनिवार को ही शोपियां के इमाम साहब इलाके में गश्त पर निकले सुरक्षाबलों की गाड़ी पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंककर हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
हमला दोपहर करीब तीन बजे हुआ है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों का ग्रेनेड काफिले की गिरने की बजाए खुले स्थान पर गिरा और जोरदार धमाका हुआ। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरु कर दी लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला।


मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक आतंकी ढेर
शुक्रवार को पुलवामा जिले में मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक आतंकवादी को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के होने की सूचना के आधार पर पंपोर के पास सामबोरा गांव में गुरुवार रात को अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि जैसे ही सुरक्षाबल उस स्थान के पास पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स के के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक आतंकवादी को मार गिराया गया। वहीं, दो आतंकवादी बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे।


पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला
26 अक्टूबर की शाम कश्मीर घाटी में आतंकियों ने सुरक्षाबलों का अपना निशाना बनाया। इस हमले में तीन लोगों के घायल हुए। कुलगाम जिले के हांजीपोरा इलाके में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंके थे। ग्रेनेड ब्लास्ट की चपेट में आने से दो पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।