4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: फिर नजरबंद किए गए फारुख अब्दुल्ला! प्रशासन ने हजरत दरगाह जाने से रोका

Jammu Kashmir नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला फिर घर में हुए नजरबंद प्रशासन ने घर से बाहर निकलने पर लगाई रोक हजरतबल दरगार पर नमाज अदा करने जाने से रोका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Oct 2020, 12:28 PM IST

Farooq Abdullah

नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) प्रशासन ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद डॉ फारूक अब्दुल्ला ( Farooq Abdullah ) एक बार फिर नजर बंद हो गए हैं। उन्हें घर में ही नजर बंद कर दिया है! नेशन कॉन्फ्रेंस सांसद को घर से निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। दरअसल फारूक अब्दुल्ला शुक्रवार सुबह जब हजरतबल दरगाह पर ईद की नमाज पढ़ने के लिए घर से निकलने लगे तो उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक फारूक अब्दुल्ला ने इसका विरोध भी किया लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने उनकी बात नहीं सुनी। यही नहीं अब्दुल्ला को घर से बाहर भी नहीं जाने दिया गया। आपको बात दें कि कुछ दिन पहले फारूक अब्दुल्ला को नजरबंदी से मुक्त किया गया था।

बिहार चुनाव में आरजेडी के काफी अहम दूसरे चरण का चुनाव, जानें पिछली बार किस पार्टी को यहां मिला था जनाधार

ये बोले अब्दुल्ला
जब फारूक अब्दुल्ला को घर से बाहर जाने रोका गया तो उन्होंने कहा कि मैं किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं बल्कि ईद की नमाज अदा करने के लिए दरगाह जाना चाहता हूं। हालांकि उनके इस अनुरोध पर भी उन्हें बाहर नहीं जाने दिया गया।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जताया कड़ा विरोध
फारूक अब्दुल्ला को घर से बाहर ना निकलने देने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस की भी गुस्सा फूटा है। नेशनल कांफ्रेंस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रशासन के इस रवैये का कड़ा विरोध किया है।

नमाज पढ़ना मौलिक अधिकार
नेताओं ने कहा कि नमाज पढ़ना हर मुस्लिम का मौलिक अधिकार है। प्रशासन ने इस मौलिक अधिकार देने का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि ईद- मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर प्रशासन की कार्रवाई ठीक नहीं है।

मेहबूबा मुफ्ती भी दोबारा हिरासत में
आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को भी दोबारा हिरासत में लिया गया था। दरअसल पीडीपी और एनसी केंद्र सरकार के भूमि कानून का विरोध कर रहे हैं। केंद्र ने हाल में एक कानून को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब देश का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में जमीन खरीद सकता है।
इसी कानून को लेकर जम्मू-कश्मीर में स्थानीय दल विरोध कर रहे हैं।

हरीश साल्वे ही नहीं इन मशहूर हस्तियों ने भी रिटायरमेंट की उम्र में रचाई दूसरी शादी, जानें कौन-कौन है शामिल

गुरुवार को इस कानून के विरोध में पीडीपी के कई कार्यकर्ताओं जमकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीडीपी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया था।