मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जारी कोरोना वायरस की दूसरी के चलते 18 मार्च से 18 मई के बीच 0-9 वर्ष की उम्र के 39,846 और 10-19 वर्ष के बीच की उम्र के 1,05,044 बच्चे ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट में कर्नाटक का हवाला देते हुए बताया गया कि इस साल 18 मार्च तक कोविड-19 संकट शुरू होने के बाद से संबंधित संख्या क्रमशः 27,841 और 65,551 थी। आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में इस साल 18 मार्च तक 28 बच्चों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जबकि तब से 18 मई तक 15 और मौतें हुईं।