25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / कठुआ गैंगरेप केस: सीबीआइ जांच की मांग कर पद गंवाने वाले वकील को बीजेपी ने दिया टिकट

कठुआ गैंगरेप केस: सीबीआइ जांच की मांग कर पद गंवाने वाले वकील को बीजेपी ने दिया टिकट

कठुआ गैगरेप के आरोपियों के पक्ष में बोलने की वजह से विजय शर्मा को गवांनी पड़ी थी बीजेपी राज्य सचिव की कुर्सी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 6 Oct 2018, 1:21 PM IST

नई दिल्ली। कठुआ गैंगरेप केस की सीबीआइ जांच की मांग करने वाले वकील विजय शर्मा अब बीजेपी के तरफ से चुनाव लड़ेगे। बीजेपी उन्हें हरीनगर म्युनिसिपल कमेटी चुनाव में अपने चेहरे के तौर पर उतारने जा रही है। यही नहीं वह वार्ड नंबर 11 से भी स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि विजय शर्मा का नाम उस समय चर्चा में आया था, जब उन्हें कठुआ गैंग रेप केस में सीबीआइ जांच की मांग करने की वजह से बीजेपी राज्य सचिव का पद गवाना पड़ा था।

आपको बता दें कि श्रीनगर में आठ से 16 अक्टूबर तक चार चरणों में निकाय चुनाव होने हैं। हीरानगर म्यूनिसिपल कमेटी कठुआ जिले की आधा दर्जन स्थानीय कमेटियों में से एक है। यहां आगामी 10 अक्टूबर को को चुनाव होंगे। अगर बीजेपी को इस सीट से बहुमत मिलती है तो ऐसा संभव है कि विजय शर्मा को ही चेयरमैन बनाया जाएगा।

नहीं चाहता था चुनाव लड़ना

मीडिया से बात करते हुए विजय शर्मा ने बताया कि पहले उनका मन चुनाव लड़ने का नहीं था। वह बस एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए काम करना चाहते थे। लेकिन पार्टी के निर्देशों को मानते हुए वह यह चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, पद से हटाए जाने का सवाल पूछने पर उन्होंने बताया कि मुझे पार्टी से निकाला नहीं गया था, सिर्फ पद से हटाया गया था। इसके बाद भी वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता बने रहें। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में हीरानगर विधानसभा सीट से उतारने का वादा किया तभी वह निकाय चुनाव लड़ने को राजी हुए।

आरोपियों के मांग का किया था समर्थन

गौरतलब है कि विजय शर्मा ने गैंग रेप के आरोपियों और उनके परिवालों की मांग का समर्थन करते हुए केस की सीबीआइ जांच की मांग की थी। आरोपियों के पक्ष में बोलने की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई थी, जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें पद सटा दिया था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच की याचिका खारिज कर दी है। याचिक खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि इस मामले की फिर से जांच की कोई जरूरत नहीं है।