11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली पुलिस पर बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले-आप विधायकों को जेल भेजने के लिए बैठक करना शर्मनाक

अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली पुलिस महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की जगह कर रही है ये काम।

2 min read
Google source verification

image

Shiwani Singh

Sep 04, 2018

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवास ने एक बार फिर दिल्ली पुलिस पर हमला बोला। केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के बजाय दिल्ली पुलिस का आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को कैसे जेल भेजा जाए, इस पर चर्चा बैठक कर रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा ऐसा करना बेहद शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें-इस जज्बे को सलामः कैंसर से जूझते बुजुर्ग ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी भीख, फिर दान में दे दी सारी रकम

विधायकों को कैसे जेल भेजने के लिए बैठक करना शर्मनाक

उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि पुलिसकर्मी इस पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे हैं कि आप विधायकों को कैसे जेल भेजा जाए। काश उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने और कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए समय और ऊर्जा का सदुपयोग किया होता, जो आज (नरेंद्र) मोदी शासन के दौरान सबसे खराब है।

यह भी पढ़ें-जिग्नेश मेवाणी: दलित मोदी सरकार की हिटलिस्ट में, चार साल में हुआ सबसे ज्यादा हमला

केजरीवाल ने एक ट्वीट कर यह खबर भी साझा की, जिसमें दावा किया गया था कि शहर की दक्षिणी रेंज के पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) ने योजना रणनीति के लिए एक बैठक बुलाई थी क्योंकि आम आदमी पार्टी के खिलाफ अदालत में मुकदमा मजबूत नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें-चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा रिटायरमेंट से पहले 19 दिन में इन अहम मामलों पर सुनाएंगे फैसला

पुलिस अधिकारियों को मिलनी चाहिए सजा

उन्होंने कहा, 'जिम्मेदारी तय करें। इन झूठे मामलों के लिए किसने निर्देशित किया उपराज्यपाल या प्रधानमंत्री ने? क्या पुलिस अधिकारियों को उपराज्यपाल /प्रधानमंत्री द्वारा लिखित निर्देश दिए गए थे? अगर हां, तो लिखित निर्देश सार्वजनिक करें। केजरीवाल ने कहा कि अगर नहीं, तो गैर-कानूनी रूप से मौखिक निर्देशों का अनुसरण करने वाले पुलिस अधिकारियों को जरूर गंभीर सजा का समना करना चाहिए।'