विस्तारक प्रचारक नहीं, संगठन मंत्री रहा
तीरथ सिंह रावत के मुताबिक, मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड््रडा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करता हूं। उन्होंन कहा, मैं संघ से जुडऩे के बाद कई वर्षों तक विस्तारक प्रचारक रहा। इसके बाद विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा। संगठन मंत्री का दायित्व भी संभाला। उन्होंने कहा, मैं भाजपा को जानता तक नहीं था। स्वर्गीय अटल जी से जब पहली बार मिला, तो भाजपा से मेरा पहली बार परिचय हुआ।