रिपोर्ट्स के मुताबिक, ISRO चेयरमैन के सिवान का कहना है कि विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता चला है। लेकिन, उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाने की कोशिश है। फिलहाल, इतना पता है कि विक्रम अब भी चांद की सतह पर है। बताया जा रहा है कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ही विक्रम की तस्वीरें ली हैं, इससे विक्रम की लोकेशन का पता चला है।