महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और केरल में लॉकडाउन ( Lockdown ) बढ़ा दिया गया है। उद्धव ठाकरे सरकार ( Uddhav Government ) ने जहां पूरे महीने तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया तो बाकी राज्यों में कोरोना से ज्यादा प्रभावित इलाकों में ही लॉकडाउन बढ़ाया गया। इस श्रेणी के राज्यों की लिस्ट आने वाले दिनों में बढ़ सकती है।